Lok Sabha Elections: BJP gives ticket to Jaiveer Singh against Dimple Yadav from Mainpuri.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा चुनाव : मैनपुरी से डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा ने जयवीर सिंह को दिया टिकट

khaskhabar.com: बुधवार, 10 अप्रैल 2024 3:02 PM (IST)
लोकसभा चुनाव : मैनपुरी से डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा ने जयवीर सिंह को दिया टिकट
लखनऊ । लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यूपी के सात उम्मीदवारों के नामों की एक और सूची जारी कर दी है। भाजपा ने मैनपुरी से सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। बलिया से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को टिकट मिला है। जबकि, अफजाल अंसारी के खिलाफ गाजीपुर से पारसनाथ राय को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने कौशांबी से एक बार फिर विनोद सोनकर पर भरोसा जताया है। मछली शहर से बीपी सरोज को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, फूलपुर सीट से प्रवीण पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement