Lok Sabha Elections 2024 - BJP-37, SP-33, Congress-7 seats ahead in Uttar Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 - उत्तर प्रदेश में BJP-37 ,SP-33 ,कांग्रेस-7 सीटों पर आगे

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 जून 2024 12:23 PM (IST)
लोकसभा चुनाव 2024 - उत्तर प्रदेश में BJP-37 ,SP-33 ,कांग्रेस-7 सीटों पर आगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों के लिए 81 मतगणना केंद्रों पर मंगलवार सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हो गई।शुरूआती रुझानों में समाजवादी पार्टी 33 ,भारतीय जनता पार्टी 37 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह डाक मतपत्रों की गिनती के बाद वाराणसी और लखनऊ लोकसभा सीटों से आगे चल रहे हैं। मंगलवार को मतगणना के दौरान राजनीतिक दिग्गजों ने अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। स्मृति ईरानी अमेठी से आगे चल रही हैं, जबकि रवि किशन गोरखपुर से और अरुण गोविल मेरठ से आगे चल रहे हैं।अखिलेश यादव कन्नौज से आगे चल रहे हैं। उनकी पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से आगे चल रही हैं।
लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में कुल 851 प्रत्याशी (771 पुरुष एवं 80 महिला) चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक 28 प्रत्याशी घोसी लोक सभा क्षेत्र में तथा सबसे कम 4 प्रत्याशी कैसरगंज लोक सभा क्षेत्र में हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement