Lock key gang exposed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ताला चाबी गैंग का पर्दाफाश, सरगना सहित पूरी गैंग को धरदबोचा

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 जनवरी 2019 6:53 PM (IST)
ताला चाबी गैंग का पर्दाफाश,  सरगना सहित पूरी गैंग को धरदबोचा
जयपुर। राजधानी पुलिस ने ताला चाबी बनाने के नाम पर घरों में घुसकर जवाहारात और नकदी चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि एक पुलिस टीम द्वारा मुखबिरी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुये ताला चाबी गैंग से जुड़े हुये पूरे गिरोह को दबोच लिया गया । गिरोह के सदस्यो द्वारा प्राथमिक पुछताछ मे करीब आधा दर्जन वारदाते करना स्वीकार किया और इनसे और भी वारदाते खुलने कि संभावना हैं जिनसे पूछताछ जारी है। गिरफतार किये गये गिरोह के सदस्य1. सरगना- नानक सिंह पुत्र गुरूचरण सिंह जाति- सिगलीगर सिख उम्र 26 साल निवासी गांव काजलपुरा थाना खरगौन कोतवाली जिला खरगौन म0प्र0
2.राहुल बरनाला पुत्र महेश बरनाला जाति- सिगलीगर सिख उम्र 21 साल निवासी ब्लाॅक कालोनी गांव गन्दवानी थाना गन्धवानी जिला धार म0प्र0
3. दीपक भाटीया पुत्र समन्द्र सिंह जाति- सिगलीगर सिख उम्र 20 साल निवासी हनुमान मन्दिर के पास बारीया थाना गन्धवानी जिला धार म0प्र0
4. शेर सिंह पुत्र निर्मल सिंह जाति-सिगलीगर सिख उम्र 23 साल निवासी उमरेटी थाना वरला जिला बडवानी म0 प्र0
प्राथमिक पूछताछ मे बताई गई वारदाते1.दिनांक 05/10/18 को ईलाका थाना चित्रकूट मे ताला चाबी बनाने के नाम पर सैक्टर 10 मे एक मकान से करीब ढाई लाख रूपये के जवाहरात चुराकर ले गये।
2.दिनांक 05/10/18 को ईलाका थाना झोटवाड़ा से ताला चाबी बनाने के नाम पर एक आॅलमारी से सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गये।
3.दिनांक 28/09/2018 को ईलाका थाना महेश नगर से एक मकान की आॅलमारी से जेवरात व नकदी चुराकर ले गये।
4. माह दिसम्बर 2018 मे गाजियाबाद के एक मकान की आॅलमारी से जेवरात व नकदी चुराकर ले गये।
5. करीब 5 माह पहले चण्डीगढ के एक मकान की आॅलमारी से जेवरात व नकदी चुराकर ले गये।
गिरोह द्वारा देश के अन्य शहरो से मकान की आॅलमारी से जेवरात व नकदी चुराकर ले जाना गिरोह के सदस्यो ने वारदाते की है जिनके बारे मे विस्तृत पूछताछ जारी हॅै।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement