Loan distributed to 52 thousand new farmers - Cooperative minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नए 52 हजार किसानों को भी वितरित हुआ ऋण : सहकारिता मंत्री

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 2:17 PM (IST)
नए 52 हजार किसानों को भी वितरित हुआ ऋण : सहकारिता मंत्री
जयपुर। सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने मंगलवार को बताया कि खरीफ सीजन के लिए अल्पकालीन ब्याज मुक्त फसली ऋण के 9 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक लगभग 21 लाख किसानों को 8 हजार 700 करोड रुपये का वितरण किया जा चुका है जबकि वर्ष 2016-17 में इसी अवधि के दौरान लगभग 20 लाख 60 हजार किसानों को लगभग 8 हजार 320 करोड़ रुपये का खरीफ सीजन में ब्याज मुक्त ऋण दिया गया था। वर्ष 2017-18 में 3 लाख नये किसानों को भी ऋण वितरण का लक्ष्य रखा है जिसमें से अब तक लगभग 52 हजार नये किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण देकर पहली बार लाभान्वित किया है। शेष किसानों को रबी सीजन के दौरान जोड़ा जायेगा। किलक ने बताया कि फसली ऋण वितरण का कार्य तेजी से चल रहा है ताकि किसानों को खेती से जुडी आवश्यकतायें पूरी करने में परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान लक्ष्य के विरूद्ध शेष रहे अल्पकालीन फसली ऋण वितरण को भी 31 अगस्त तक पूरा कर दिया जायेगा। साथ ही इस वित्तीय वर्ष में लगभग 25 लाख किसानों को 15 हजार करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त फसली ऋण का वितरण किया जा रहा है जिसमें से 9 हजार करोड़ रुपये खरीफ सीजन में तथा 6 हजार करोड़ रुपये रबी सीजन में किसानों को वितरित करने लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement