Lions International District 3233 E-1 holds its second John Advisory meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 E-1 की द्वितीय जॉन एडवाइजरी बैठक संपन्न

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026 3:06 PM (IST)
लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 E-1 की द्वितीय जॉन एडवाइजरी बैठक संपन्न
भरतपुर। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 E-1 के अंतर्गत रीज़न-08, जॉन-3 की द्वितीय जॉन एडवाइजरी बैठक जॉन चेयरपर्सन लायन मंजू गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर, लायंस क्लब भरतपुर रॉयल्स एवं लायंस क्लब भरतपुर गोल्ड के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संयोजक विनोद सिंघल ने बताया कि बैठक के दौरान सभी क्लबों के अध्यक्षों एवं सचिवों ने जुलाई 2025 से 25 फरवरी 2026 तक संचालित सेवा प्रकल्पों, सदस्यता वृद्धि, प्रशासनिक गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें रॉयल्स क्लब द्वारा 58 सेवा गतिविधियों व कोहिनूर क्लब द्वारा 42 गतिविधियों का वितरण प्रस्तुत किया l विभिन्न क्लबों द्वारा अस्पताल सेवा, स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों की सहायता, जागरूकता अभियानों तथा अन्य सेवा कार्यों की जानकारी साझा की गई। रीज़न चेयरपर्सन विनोद कुमार गर्ग एवं जॉन चेयरपर्सन लायन मंजू गुप्ता ने क्लबों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आगामी समय में और अधिक प्रभावी सेवा गतिविधियों के आयोजन, सदस्यता विस्तार तथा समाज के वंचित वर्ग तक सहायता पहुंचाने पर विशेष बल दिया। बैठक में क्लबों के मध्य समन्वय को मजबूत करने तथा लायंस इंटरनेशनल के सेवा उद्देश्यों को और अधिक व्यापक रूप से समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अंत में सभी पदाधिकारियों ने सेवा भावना के साथ निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
मीटिंग में पूर्व रीज़न चेयरपर्सन प्रवीण फौजदार, प्रेमपाल सिंह,,अध्यक्ष प्रोफ़ेसर अशोक कुमार गुप्ता, बृज मोहन गुप्ता, मदन मोहन शर्मा, सचिव रमेश चंद्र वर्मा, रूपेंद्र चौधरी,जय किशन एडवोकेट, कोषाध्यक्ष मनु राणा, संजय खंडेलवाल, उपाध्यक्ष डॉ राज कुमार शर्मा पूर्व जॉन चेयरपर्सन सुधीर सिंघल, कविता वर्मा, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement