khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 1:27 PM (IST)
डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में शुक्रवार रात तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। शहपुरा थाने के प्रभारी अनिल पटेल ने शनिवार को बताया कि सिल्ठार गांव में मंगल सिंह के घर शुक्रवार रात धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।