Life disrupted due to torrential rain in Dausa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

khaskhabar.com: सोमवार, 25 अगस्त 2025 7:30 PM (IST)
दौसा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
दौसा। सोमवार की शाम शहर में फिर मूसलाधार बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली बारिश से चारों ओर पानी ही पानी हो गया। शाम करीब 5:30 बजे शुरू हुई बारिश से जयपुर रोड बाईपास तिराहा, सैंथल मोड, रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे, रेलवे स्टेशन, मानगंज, नया कटला, नई मंडी रोड, सोमनाथ चौराहे से कलेक्टरेट रोड पर पानी भर गया। नेशनल हाईवे जयपुर आगरा रोड पर भी पानी भरा हुआ है। शहर में चारों ओर पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया। कॉलोनियों के रास्ते भी जलमग्न हो गए। बारिश से आनंद शर्मा बालिका विद्यालय के छात्रावास की दीवार आधी गिर गई। दीवार का बाकी हिस्सा गिरने की आशंका है। इससे पड़ोसी के मकान को खतरा हो गया। मोरल बंद पर ढाई फीट की चादर चल रही है सूरजपुर और नामोलाव बांध पर भी एक-एक फुट चादर चल रही है नदी नालों में उफान आने से रास्ते बंद हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement