सोपोर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक आतंकी को जिंदा पकडा है। पकडा गया आतंकी लश्कर ए तैयबा का है। इस लश्कर के इस आतंकी को सोपोर से पकडा गया है। इस आतंकी को सोपोर में पुलिस और 22 वीं राजपूताना रायफल्स के संयुक्त अभियान में पकडा गया। पकडे गए आंतकी का नाम उमर खलीक है। लश्कर आतंकी अमर खलीक के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किया गया है। इन हथियारों में एके रायफल और ग्रेनेड भी मिले हैं। ज्ञातव्य है कि पुलिस ने पिछले सप्ताह ही आतंकी संगठन तहरीक ए जेहादी इस्लामी के दो सक्रिय संदिग्धों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पकडे गए इन संद्गिधों में से एक का नाम गौहर अहमद भट्ट मीर साहिब का रहने वाला है और दूसरा हिलाल अहमद गजौरी बारामुला का रहने वाला है।
यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...