सूत्रों के मुताबिक, आईबी के इनपुट के बाद सीमावर्ती इलाकों में मौखिक तौर
पर पैराग्लाइडर जैसी किसी भी उड़ती चीज पर बैन लगा दिया गया है। आईबी के
इनपुट में साफ तौर पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का जिक्र है। हाल के दिनों
में लश्कर चीफ हाफिज सईद की सीमावर्ती इलाकों में एक्टिविटी काफी बढ़ गई
है। सीमावर्ती इलाकों की पुलिस को कहा गया है कि वे आर्मी और बीएसएफ की मदद
करें। सुरक्षाबल और एजेंसियां ज्यादा चौकसी इसलिए भी बरत रही हैं क्योंकि
हाल ही में सीमा पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग काफी बढ़ गई है। आम तौर पर
पाकिस्तानी सेना उसी वक्त फायरिंग करती है, जब आतंकियों की घुसपैठ करानी
हो।