Advertisement
"नशामुक्त भारत" महायज्ञ बने हम सभी का संकल्प : राज्यपाल बागडे

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 'नशामुक्त भारत' कार्यक्रम इसीलिए चलाया है कि देश पड़ोसी देशों के षडयंत्र का शिकार नहीं हो। उन्होंने कहा कि नया भारत इस तरह राष्ट्र को कमजोर करने वाले कारणों के खिलाफ कार्य करने वाला है। उन्होंने कहा कि नया भारत आत्म निर्भरता के लिए स्वदेशी उत्पादों का निर्माण वाला है। नया भारत अर्थव्यवस्था में विश्वभर में तेजी से आगे बढ़ने वाला है।
राज्यपाल ने भारत के प्राचीन और गौरवमय भारत के इतिहास और संस्कृति से युवाओं को जोड़ने के लिए नई शिक्षा नीति के आलोक में कार्य करने का भी आह्वान किया। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा समाज को नशामुक्त करने के लिए निरंतर जागरूक किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने भारत विकास द्वारा नशामुक्त भारत के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।
राज्यपाल बागडे ने इससे पहले नशामुक्त भारत के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं और विशिष्टजनों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


