Legal literacy camp was organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 10:09 PM (IST)
विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
भरतपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक सेवा सप्ताह के तहत मास्टर आदित्येंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी श्रीमती नीतू ने निशुल्क विधिक सहायता के सम्बन्ध में जानकारी दी। प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी ममता वर्मा ने छात्रों को बाल विवाह से सम्बन्धित कानूनों की जानकारी दी। प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी नीरू सोनी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बालश्रम और बालकों के अधिकारों से सम्बन्धित कानूनों की जानकारी दी। इस दौरान सचिव संदीप आनन्द ने छात्रों को ट्रेफिक नियमों की जानकारी दी और उनका पालन करने की अपील की। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां... यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement