Advertisement
राजस्थली का ट्रेडमार्क, दुरुपयोग करने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही

राजसिको अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थली को राजस्थानी शिल्प की प्रतिनिधि संस्था के रुप में विकसित करने की मंशा के अनुसार सतरंगी राजस्थानी हैण्डीक्राफ्ट से देश दुनिया के लोगों को रुबरु कराने और हस्तशिल्पियों, बुनकरों और दस्तकारों को बाजार उपलब्ध कराने में राजस्थली के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया जाएगा।
प्रमुख सचिव एमएसएमई डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि राजस्थली को नया लुक देने के लिए कार्ययोजना लगभग तैयार कर ली गई है। राजस्थली मेें हस्तशिल्प उत्पादों के प्रजेटेंशन में आमूलचूल बदलावा लाते हुए उत्पादों पर टेगिंग व्यवस्था को इस तरह से सुनिश्चित किया जाएगा ताकि उत्पाद के साथ ही क्षेत्र विशेष की किस विशेषता, आकर्षक डिस्प्ले के साथ शिल्पी, बुनकर या दस्तकार का परिचय, परंपरागत शिल्प की जानकारी और विशेषता से संबंधित संक्षिप्त जानकारी हो तो इससे शिल्पकार को भी पहचान मिल सकेगी।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि एमएसएमई उद्योगों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा मेें राजसिको द्वारा नए प्रयास शुरु किए जा रहे हैं। आमसभा में राजस्थली को लेकर दो संस्थाओं द्वारा प्रस्तुतिकरण भी दिए गए। आमसभा में राजसिको के कारोबार में बढ़ोतरी करने, प्रभावी विपणन नीति अपनाने और लाभदायकता बढ़ाने के सुझाव दिए गए।
राजसिको के महाप्रबंधक रवि अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2016-17 में राजसिको ने 117 करोड़ रु. से अधिक का वार्षिक कारोबार कर 2 करोड़ 91 लाख का लाभ अर्जित किया है। आमसभा में बीआईपी आयुक्त टीना कुमार, आरएफसी के एमडी अनूप खिंची, निदेशकोें में महेन्द्र कुमार खुराणा,गोपाल दास गुप्ता और दीपक खण्डेलवाल ने भी सुझाव दिए। आमसभा में 2016-17 के अंकेक्षित लेेखे पारित किए गए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


