भरतपुर। शनिवार को पुलिस विभाग की ओर से पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को स्वस्थ रहने के लिये शारीरिक, मानसिक एवं योग संबंध में व्याख्यान माला का आयोजन मोतीलाल वर्मा सहायक निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस व्याख्यान कार्यकम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भरतलाल मीणा ने की। जिसमें मोतीलाल वर्मा सहायक निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय के द्वारा रॉल ऑफ पॉजिटिव मेन्टल एटीटयूट बैलेन्स डाइट मेडीटेशन एवं एक्सरसाईज फॉर कैपसिटी बिल्डिंग एण्ड बेटर हैल्दी लिविंग विषय पर जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आज कल की भागदौड भरी जिन्दगी में लोग अपने खानपान व दैनिक दिनचर्या पर उचित ध्यान नहीं दे पा रहे है। गलत खानपान व दैनिक जीवन में व्यायाम का अभाव लोगों को बीमार बना रहा है उसके बाद अंग्रेजी दवाइयां उसे और नुकसान पंहुचाती है।
यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदमयह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच