Advertisement
छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी, नए दौर में लिखेंगे हम मिलकर नई कहानी : विज

देश में लागू हुए सीएए कानून पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह कानून है, किसी के चाहने या न चाहने से कुछ नहीं होता। विज ने कहा कि जब यह कानून बन गया है कि 2014 से पहले जितने भी विस्थापित पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से आये हुए है और नॉन मुस्लिम है उनको सिटीजनशिप दी जाए, जो अब कानून बन गया।
राहुल गांधी अच्छी तरह सोच लें, उन्हें क्या कहना हैः
वहीं, राहुल गांधी व कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी अच्छी तरह सोच लें कि उन्हें क्या कहना है, हर बात पर एक बात कहना ठीक बात नहीं है। कांग्रेस की यह बहुत बड़ी भूल और बिना दिमाग के जो धर्म आधार पर देश का बंटवारा कराया जिसमें लाखों लोग बलि चढ़ गए। जो नहीं आ पाए और वहां रह गए और धार्मिकता के कारण जिनके साथ ज्यातियां हुई या मारे-काटे गए, यदि वह किसी तरह अब हिंदुस्तान में आ गए तो वह अपनी मातृभूमि में आए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नागरिकता देकर उन्हें नया जीवन दिया है ताकि उनके बच्चे आगे बढ़ सके। इसमें किसी को क्या तकलीफ है, किसी का कुछ छीना नहीं जा रहा।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों का काम बोलना होता है, मगर वह तब बोले जब कुछ छीना जा रहा हो, हम तो कुछ दे ही रहे हैं इसमें विपक्षियों को क्या तकलीफ है। आज किसानों की दिल्ली में महापंचायत पर अनिल विज ने कहा कि शांतिपूर्वक आंदोलन करने का अधिकार सबको है और अच्छी बात है कि उन्हें अपनी बात कहने का मौका मिला।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


