LEAs arrest 11 suspected terrorists in Balochistan operation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान : आतंकवाद रोधी अभियानों में 11 आतंकवादी गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 03 दिसम्बर 2017 8:45 PM (IST)
पाकिस्तान : आतंकवाद रोधी अभियानों में 11 आतंकवादी गिरफ्तार
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान प्रांत में खुफिया सूचना पर चलाए गए अभियान के दौरान रविवार को 11 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, अद्र्धसैनिक बलों, फ्रंटियर काप्र्स, पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने प्रांत के विभिन्न हिस्सों में अभियान को अंजाम दिया। उन्होंने प्रतिबंधित बलूचिस्तान रिपब्लिकन आर्मी के 11 सदस्यों को पकड़ा। यह सभी संदिग्ध सिबी के सन्नी शोरन क्षेत्र से पकड़े गए। सुरक्षा बलों ने प्रांत के डेरा बुगती और दुक्की जिलों से खुफिया सूचना पर आधारित अभियान (आईबीओ) के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए। आईएसपीआर ने बताया कि एक अन्य अभियान में चार इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक यंत्र बरामद किए गए और बाद में प्रांत के किला सैफुल्लाह जिले में इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement