Advertisement
कांग्रेस को नीतीश कुमार से लेनी चाहिए सीख- जद यू

जद (यू) नेता ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पर राजद की संगत का असर दिखने लगा है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के नेताओं को भी अब राजद के नेताओं की तरह सार्वजनिक जीवन में रहने के बावजूद एसी (वातानुकूलित) कमरे और अपने घरों से निकलने में तकलीफ का अनुभव होता है।"
उन्होंने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी अदालत में न्यायाधीश के सामने जेल में ठंड लगने की बात की है।
नीरज ने कहा कि ऐसे नेताओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीखने की जरूरत है, जिनको बिहार के लोगों की सेवा करने में न ठंड का एहसास होता है न गरमी का अनुभव।
उल्लेखनीय है कि बिहार प्रदेश कांग्रेस की ओर से 19 जनवरी से प्रारंभ 'आमंत्रण यात्रा' ठंड के कारण फिलहाल टाल दी गई है। यह यात्रा पश्चिम चंपाराण से प्रारंभ होनी थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


