LCA tejas successfully testfired BVR missile on target-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ल़डाकू विमान तेजस ने बीवीआर मिसाइल लक्ष्य पर सफलतापूर्वक दागी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 मई 2017 11:10 PM (IST)
ल़डाकू विमान तेजस ने बीवीआर मिसाइल लक्ष्य पर सफलतापूर्वक दागी
नई दिल्ली। स्वदेशी हल्का ल़डाकू विमान तेजस ने शुक्रवार को सफलतापूर्वक डर्बी मिसाइल के जरिए लक्ष्य को नष्ट कर हवा से हवा में मार करने वाली बेयांड विजुअल रेंज (बीवीआर) मिसाइल दागने की क्षमता दर्शाई। हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल ने राडार निर्देशित मोड में चांदीपुर के अंतरिम परीक्षण केंद्र में एक मैनोवरेबल एरियल लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। आईटीआर के सेंसर ने लक्ष्य और मिसाइल का पता लगाया। इस परीक्षण का उद्देश्य तेजस पर मौजूद प्रणालियों के साथ डर्बी को जोडे जाने का आकलन करना और इसके प्रदर्शन का सत्यापन करना था। इन प्रणालियों में एवियोनिक्स, अग्नि नियंत्रण राडार, लांचर और मिसाइल हथियार आपूर्ति प्रणाली शामिल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement