Advertisement
बेंगलुरु में लॉ स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या, पूर्व प्रेमी भाई के साथ गिरफ्तार

जांचकर्ताओं ने बताया कि अमृता ने धनुष से रिश्ता तब खत्म कर दिया, जब उसे पता चला कि धनुष ने यह बात छिपाई थी कि वह पहले से शादीशुदा था, उसका तलाक हो चुका था और उसका एक बच्चा भी था। हालांकि पुलिस धनुष की वैवाहिक स्थिति के बारे में मिली जानकारी की पुष्टि कर रही है।
आरोप है कि ब्रेकअप के बाद भी धनुष अमृता का पीछा करता रहा और उसके प्रपोजल को ठुकराने पर उसे धमकी दी।
13 जुलाई को धनुष और उसका छोटा भाई सूर्या अमृता के घर गए। बहस के दौरान सूर्या ने अमृता पर चाकू से हमला किया, जिसमें उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई। अमृता खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़ी और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो दिन तक उसका इलाज किया। 15 जुलाई की शाम को उसकी मौत हो गई।
हमले के बाद सूर्या मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
जीवन बीमा नगर पुलिस ने सूर्या और धनुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) विक्रम अमाथे ने बताया कि आरोपी की वैवाहिक स्थिति के बारे में मिली जानकारी की भी पुष्टि की जा रही है।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


