Launching Free computer courses for women and girls-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिलाओं-बालिकाओं के लिए नि शुल्क कम्प्यूटर कोर्स का शुभारंभ

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 4:33 PM (IST)
महिलाओं-बालिकाओं के लिए नि शुल्क कम्प्यूटर कोर्स का शुभारंभ
बीकानेर। राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से अधिकृत बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के आरएससीआईटी ज्ञान केंन्द्र पर मंगलवार को महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए नि: शुल्क कम्प्यूटर कोर्स का शुभाम्भ किया गया। केन्द्र का उद्घाटन वार्ड नं. 50 की पार्षद कृष्णा कंवर, समिति व्यवस्था सचिव अविनाश भार्गव और बैच प्रभारी उमाशंकर आचार्य द्वारा महिला एवं बाल विकास ने किया। कार्स के लिए 21 महिलाओं एवं छात्राओं का चयन हुआ। समिति के व्यवस्था सचिव अविनाश भार्गव ने बताया कि इस प्रशिक्षण में महिलाओं एवं बालिकाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर डिजिटल साक्षरता का प्रचार-प्रसार तथा डिजिटल ज्ञान पर आधारित समाज का निर्माण व उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाने कीे दिशा में एक सशक्त प्रयास है। पार्षद कृष्णा कंवर ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आवश्यक कौशल सीखकर घर/दफ्तर में अधिक उत्पादकता लाने व जीवन शैली को बेहतर बनाने व व्यावसायिक शिक्षा में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के प्रबंधक ओमप्रकाश सुथार ने पार्षद कृष्णा कंवर का आभार जताया। कम्प्युटर अनुदेशक विमल व्यास ने सभी 21 छात्राओं को नि:शुल्क आएससीआईटी कोर्स से सम्बन्धित पाठ्य-पुस्तके प्रदान की तथा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement