Launched scouting app for farmers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसानों के लिए स्काउटिंग ऐप लॉन्च किया

khaskhabar.com: बुधवार, 02 अक्टूबर 2019 3:53 PM (IST)
किसानों के लिए स्काउटिंग ऐप लॉन्च किया
शिमला। बीएएसएफ के जार्वियोन्न् डिजिटल फार्मिंग सॉल्यूशंस ने आज किसानों के लिए अपने स्काउटिंग स्मार्टफोन ऐप को लांच किया है। जार्वियो स्काउटिंग ऐप फोटो एल्गोरिदम की तुरंत पहचान और डाटा शेयरिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग कर किसानों और कृषि विज्ञानियों को खरपतवार और रोगों के बारे में बताता है। लॉन्च के साथ संयोजन के रूप में बीएएसएफ ने अपने एग्रोस्टार प्लेटफॉर्म के साथ अपने ज़ार्वियो स्काउटिंग को एकीकृत करने के लिए भारत के कृषि प्रौद्योगिकी स्टार्ट अप यूलिंक एग्रीटेक के साथ एक नई साझेदारी समझौता किया है। यह एकीकरण किसानों को उन विशेषज्ञों से जोड़ेगा जो उचित समाधान और उत्पादों की सलाह देते हैं। बीएएसएफ में ज़ार्वियो एशिया के ग्लोबल कॉमर्शियलाइजेशन के डाइट्रिक मर्टेन्स ने कहा हम जानते हैं कि भारत के किसान उन नई विधियों को अपनाने के लिये उत्सुक हैं जो फसल की गुणवत्ता सुधारने और फसल बढ़ाने में उनकी मदद कर सकती हैं। ज़ार्वियो स्काउटिंग के नये लॉन्च किये गये स्थानीय संस्करण और एग्रोस्टार के साथ हमारे नये गठबंधन से हम भारत के लाखों किसानों के लिये नया डिजिटल कृषि समाधान लाकर प्रसन्न हैं। फसलों की देखभाल में समय लगता है और इसके लिये विस्तृत ज्ञान चाहिये। ज़ार्वियो स्काउटिंग ऐप की मदद से भारत के किसान अपने खेत में खरपतवार और रोगों का पता लगा सकते हैं और स्मार्टफोन से फोटो खींचकर पत्तियों की क्षति जान सकते हैं। इसके अलावा एक समुदाय आधारित रडार कार्यात्मकता किसानों को दिखाती है कि उनके खेतों को क्या खतरे हैं। इस जानकारी से किसान मामले की सटीक जाँच कर सकते हैं और सही उपाय कर सकते हैं। एग्रोस्टार के साथ नई भागीदारी से किसान समस्या और सही उत्पाद को शीघ्र जान सकेंगे। दो ऐप्स को जोड़ने से खेत की समस्याओं को जानने के लिये ज़ार्वियो स्काउटिंग का उपयोग करने वाले किसान एग्रोस्टार प्लेटफॉर्म पर संभावित समाधानों से स्वचालित तरीके से जुड़ने का निर्णय ले सकते हैं और उनके पास अपने कृषि विशेषज्ञों से चर्चा करने तथा अनुशंसित समाधानों के बारे में जानने का विकल्प भी होगा।
अपने स्मार्टफोन पर स्काउटिंग ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करने वाले किसान अंग्रेजी ,हिंदी, मराठी ,तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में डिजिटल उत्पाद का उपयोग कर सकेंगे। और भाषाओं के संस्करण भी जल्दी ही उपलब्ध होंगे। उन्हें ऐप द्वारा प्रमुख क्षेत्रीय फसलों के चयन का लाभ भी मिलेगा जैसे चावल, कपास, मक्का, सोयाबीन और विशेष फसलें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement