Late night fire in Malviya Nagar vegetable market, explosion in five cylinders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मालवीय नगर सब्जी मंडी में देर रात आग, पांच सिलेंडरों में विस्फोट

khaskhabar.com: रविवार, 14 मई 2017 09:53 AM (IST)
मालवीय नगर सब्जी मंडी में देर रात आग, पांच सिलेंडरों में विस्फोट
जयपुर। मालवीय नगर सेक्टर 3 स्थित सब्जीमंडी में शनिवार देर रात 11.30 बजे आग लग गई। आग से एक दुकान में रखे पांच सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। इससे पूरे इलाके में आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आस-पास का इलाका दहल गया। देर रात तक दमकल आग पर काबू में लगी हुई थी। रविवार सवेरे जाकर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद आसपास के इलाके में बिजली गुल हो गई क्षेत्रवासियों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सिलेंडरों में हुए एक के बाद एक धमाके के बाद आग तेजी से फैली और पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर जब तक दमकल पहुंचती यह दुकानें खाक हो चुकी थीं।देर रात तक छह दमकलों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।धमाकों से दहशत में आए निवासी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement