Late Kamala Devi life was full of simplicity and sacrifice - Vasudev Devnani-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्‍व. कमला देवी का जीवन सादगी और त्‍याग से परिपूर्ण था — वासुदेव देवनानी

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अगस्त 2026 4:15 PM (IST)
स्‍व. कमला देवी का जीवन सादगी और त्‍याग से परिपूर्ण था — वासुदेव देवनानी
जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को बांदीकुई पहुंचकर शिवलहरी की माताजी कमला देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।देवनानी ने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में परिवार के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। देवनानी ने कहा कि स्‍व. कमला देवी का जीवन सादगी और त्‍याग से परिपूर्ण था। वे आध्‍यात्मिक महिला थी। देवनानी ने दिवंगत की आत्‍म शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्‍वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर अनेक गणमान्‍य नागरिकगणों ने भी शिवलहरी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement