Advertisement
रामगढ़ पचवारा में क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट से जुड़कर होंगी बड़े स्तर पर पर्यावरणीय गतिविधियां — सीबीईओ पवन जैन

कार्यक्रम में नोडल प्रधानाचार्य पीएम श्री विद्यालय रामगढ़ पचवारा रामावतार मीणा ने राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेमिनारों में भाग लेने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुरारी लाल जांगिड़ ने बताया कि भारत स्काउट गाइड यूनिसेफ के साथ मिलकर सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोकथाम तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।
ब्लॉक साक्षरता प्रभारी विकास गौतम ने जानकारी दी कि क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट में उत्कृष्ट कार्य के लिए पचमढ़ी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा, यूथ आइकन हर्ष शर्मा एवं नितिन टाटा को सम्मानित किया जा चुका है।क्लाइमेट कॉर्डिनेटर महेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि शीघ्र ही रामगढ़ पचवारा में क्लाइमेट चेंज की मेगा वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें व्यापक सहभागिता रहेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


