देहरादून। उत्तराखंड के कई इलाकों में शनिवार को भी बारिश का दौर जारी है। बादल फटने और लैंडस्लाइड की घटना में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे में दबे 14 शवों को शनिवार को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शनिवार को कहा कि पिथौरागढ़ और चमोली जिलों के छह गांवों में शुक्रवार को बादल फटने से 39 लोगों की मौत हो गई। इस घटना से अधिकतम क्षति बासतेड़ गांव में हुई है, जहां 30 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद बादल फटने से 60 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं। गांवों में 200 मवेशियों की मौत हो गई है।