lalu yadav accuses PM modi of campaigning for BJP on public money-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालू का हमला, बोले-PM मोदी सरकारी खर्च पर कर रहे BJP का प्रचार

khaskhabar.com: रविवार, 16 अप्रैल 2017 8:22 PM (IST)
लालू
का हमला, बोले-PM मोदी सरकारी खर्च पर कर रहे BJP का प्रचार
पटना। राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के प्रचार के लिए सत्ता का दुरूपयोग कर रहे हैं। लालू ने भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने गए मोदी द्वारा ओडिशा में रोड शो करने के संबंध में यह टिप्पणी की। उन्होंने यहां मीडिया से कहा,अपनी पार्टी भाजपा के अभियान और प्रचार के लिए प्रधानमंत्री के रूप में मोदी अपनी शक्तियों का दुरूपयोग कर रहे हैं। लालू ने कहा कि सरकारी कोष के जरिए मिली सुविधाओं का दुरूपयोग करना गलत है। राजद अध्यक्ष ने कहा कि मोदी अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन अपने आधिकारिक पद का दुरूपयोग करके प्रचार करने की उन्हें आजादी नहीं है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement