Advertisement
लालू परिवार को राजनीतिक श्राप तो भुगतना ही पड़ेगा : नीरज कुमार

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मैं पूरी जिम्मेदारी से कर रहा हूं कि तेजस्वी यादव पॉलिटिकल साइबर फ्रॉड हैं। एनसीआरबी ने जब साल 2022 का डाटा 2023 में जारी कर दिया तो 2025 के मार्च में वो कैसे पूछ रहे हैं। 2023 और 2024 का डाटा कहां है? तेजस्वी यादव ने किस डाटा के आधार पर ये सब बोला है, मैं उनसे पूछना चाहता हूं। बिहार में अगर अपराध हुआ है तो अपराधी को किसी ने संरक्षण नहीं दिया है। उस पर कानूनी कार्रवाई हुई है।"
उन्होंने कहा, "तेजस्वी के माता-पिता बिहार में जब साक्षात विराजमान थे और उस दौरान प्रदेश में 67,249 हत्याएं हुई थीं। 321 थानों पर हमला हुआ, शहीद पुलिस कर्मियों की संख्या 1901 थी। उस संबंध में तत्कालीन राज्य सरकार ने क्या कार्रवाई की थी, कृपया उन्हें ये सब बताना चाहिए। अब बिहार में अपराध में कमी आई है, पुलिस थानों पर हमलों में कमी आई है। अगर वो ऐसे बयान देंगे तो पॉलिटिकल साइबर फ्रॉड ही कहलाएंगे। तेजस्वी का डाटा पूरी तरह फेक है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


