Advertisement
लालसोट : जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता फैलाने में जुटे शिक्षक श्रीकांत शर्मा दस साल से कर रहे सतत प्रयास, अब बने नेशनल मास्टर ट्रेनर

शिक्षण और प्रशिक्षण गतिविधियां : श्रीकांत शर्मा अब तक 26 कार्यशालाएं, 21 सेमिनार, 47 ऑनलाइन वेबिनार 4 नुक्कड़ नाटक , 38 कक्षा संवाद का सफल आयोजन कर चुके हैं। इन कार्यक्रमों से 40 हजार से अधिक लोग जागरूक हो चुके हैं।
राष्ट्रीय मंच पर पहचान :
जनवरी 2025 में तमिलनाडु के त्रिचि में आयोजित राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में उन्होंने 15,000 से अधिक स्काउट-गाइड्स को जलवायु परिवर्तन की जानकारी दी।इसके अलावा वे नई दिल्ली व लखनऊ में प्रशिक्षण लेकर अपनी विशेषज्ञता को और निखार चुके हैं।
विशेष जिम्मेदारियां :
यूथ लेड एक्शन प्रोजेक्ट – नेशनल मास्टर ट्रेनर, क्लाइमेट लीडर प्रोजेक्ट – स्टेट कॉर्डिनेटर, क्लैप प्रोजेक्ट – स्टेट कॉर्डिनेटर,वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अर्थियन कार्यक्रम में सक्रिय योगदानउनका लक्ष्य है कि आने वाले समय में 25,000 बच्चों को सीधे प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।
मिशन लाइफ ही समाधान :
श्रीकांत शर्मा कहते हैं जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए केवल सरकार या संस्थाएं ही नहीं, बल्कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति जिम्मेदार है। मिशन लाइफ (Lifestyle for Environment) को अपनाकर हमें संसाधनों की बर्बादी रोकनी होगी और उनका संयमित उपयोग करना होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


