Advertisement
उद्योगों की समस्याओं को लेकर लघु उद्योग भारती ने सीएम भजनलाल को दिया ज्ञापन

इसी तरह ज्ञापन में मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना में आवश्यक बदलाव करने, महिला लघु उद्योग के लिए भूखंड का आरक्षण करने, एकल महिलाओं को उद्योगों की स्थापना के लिए भूखंड में आरक्षण देने, औद्योगिक क्षेत्र में पानी, सफाई, बिजली की व्यवस्था सुचारु करने, जोधपुर के मोगड़ा, तनावाडा और कुड़ी औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने, औद्योगिक विभाग की ओर से रीको को स्थानांतरित औद्योगिक क्षेत्र में भूमि संबंधित स्वीकृतियों पर लगी रोक को हटाने, औद्योगिक उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध करवाने, अन्य दोहरे अधिभार को हटाने, बिजली को सरल बनाने, विद्युत निगम की ओर से राजस्थान विद्युत विनिमयिक आयोग के समक्ष याचिका दायर कर 20 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ाने की मांग को रोकने, प्रदेश में रॉयल्टी की नीति व दर एक समान करने, अनुपयोगी खानों पर औद्योगिक गतिविधियों की अनुमति देने की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है।
इसी तरह किशनगढ़ में कस्टम क्लीयरेंस कार्यालय स्थापित करनेए खान धारकों के लिए ईसी लेने के सिस्टम का सरलीकरण करने, प्रदेश में केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की सभी नियमों को लागू करने, मिनरल्स को लेकर नई पॉलिसी बनाने, औद्योगिक क्षेत्र में पेटकॉक उपयोग लेने की स्वीकृति दिलाने, भारत वर्ष में वॉटर डिसचार्ज की एक पॉलिसी बनाने, ग्रेनाइट एवं स्टोन इंडस्ट्री को ऑरेंज से ग्रीन कैटेगरी में लेने, औद्योगिक भूखंडों पर भूमि कर घटाने, ई वे बिल की आवश्यकता में 50000 से बढ़ोतरी करके 2 लाख करने, प्रदेश में पेट्रोल में डीजल पर लगने वाले वेट को पंजाब, हरियाणा, गुजरात व दिल्ली राज्यों के समकक्ष बनाने की मांग रखी है।
मुख्यमंत्री ने सभी उद्योगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी औद्योगिक संगठन के साथ वार्ता की जाएगी और उद्योगों के विस्तार के लिए राज्य सरकार उद्योगों के हर संभव सहयोग करेगी। प्रतिनिधि मंडल में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रांत अध्यक्ष महावीर चोपड़ा, लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री योगेंद्र कुमार शर्माए प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


