Lagging and sweaters worn by the elephant-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जब गजराज ने पहनी लैगिंग और स्वेटर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 8:32 PM (IST)
जब गजराज ने पहनी लैगिंग और स्वेटर
मथुरा। हाथी राजा बहुत बड़े, सूंड़ हिलाते कहां चले.. मेरे घर भी आओ ना, हलवा-पूूड़ी खाओ ना...ये कविता हर किसी ने अपने बचपन में पढ़ी होगी इसलिए जब भी इंसान के सामने गजराज आते हैं, तो बरबस लोगों का अपना बचपन और ये पंक्तियां याद आ जाती हैं लेकिन आपको पता है कि आजकल आपके प्यारे हाथी हलवा-पूूड़ी ही नहीं खा रहे हैं बल्कि वो लोगों की तरह स्वेटर और पजामी भी पहन रहे हैं। प्रदेश में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है, जिससे केवल इंसान ही नहीं, बल्कि गजराज भी परेशान हैं। इसलिए उन्हें सर्दी से बचाने के लिए भारी-भरकम जैकेट पहनाए जा रहे हैं। जी हां, ये सब हो रहा है बंसीवाले की नगरी यानी मथुरा में, जहां इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मथुरा के फरह स्थित चुरमुरा एलीफैंट रेस्क्यू सेंटर पर 60 साल की आशा (हथिनी) के लिए जैकेट बनाई गई।
उम्र के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकीं सूसी, लाकी, फूलकली, ईका व केडी के लिए भी जैकेट तैयार किए जा रहे हैं। कारीगर इनके लिए कंबल व रेग्जीन का इस्तेमाल करते हैं।
आपको बता दें कि चुरमुरा एलीफैंट रेस्क्यू केंद्र में 13 हथिनी व 7 हाथी हैं। इनमें से छह हथिनियों की उम्र तो 60 साल से ऊपर है। इस बार तापमान बहुत नीचे चला गया। इस कारण इन्हें बहुत परेशानी हो रही है। ऐसे में बूढ़ी हथिनियों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

[@ श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement