Lack of coordination between banks government says Robert Vadra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाड्रा का हमला:सरकार-बैंकों में समन्वय नहीं

khaskhabar.com: सोमवार, 09 जनवरी 2017 4:45 PM (IST)
वाड्रा का हमला:सरकार-बैंकों में समन्वय नहीं
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने सोमवार को केंद्र सरकार पर प्रबंधन की कमी को लेकर निशाना साधा। वाड्रा ने देशभर के पेट्रोल पंपों द्वारा रविवार रात को के्रडिट या डेबिट काड्र्स द्वारा भुगतान स्वीकार न करने की धमकी के मद्देनजर यह कहा। वाड्रा ने कहा कि सरकार और बैंकों के बीच समन्वय की कमी है। वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा, सरकार अनियोजित और बिना विचारे की गई नोटबंदी की भूल को सुधारने के लिए हताशा के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा, पहले सरकार ने लोगों को डेबिट और क्रेडिट काड्र्स के जरिए भुगतान के लिए प्र्रेरित करने के लिए रियायतें दी और जब लोगों ने ज्यादा से ज्यादा नकदरहित भुगतान शुरू कर दिया तो अब बैंकों और उनकी नीतियों में समन्वय की कमी के कारण पेट्रोल पंप मालिकों को ये कठोर कदम उठाना पड़ रहा है।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement