Lab technicians and lab assistants did two-hour work boycott-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लैब टैक्नीशियनों व लैब सहायकों ने किया दो घंटे काम का बहिष्कार

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 7:15 PM (IST)
लैब टैक्नीशियनों व लैब सहायकों ने किया दो घंटे काम का बहिष्कार
भरतपुर। अखिल राजस्थान लेबोरेट्री टेक्निशियन संघ भरतपुर के आह्वान पर विनोद पाण्डे के नेतृत्व में लैब टैक्नीशियनों व लैब सहायकों ने प्रातः 8 से 10 बजे तक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान ब्लड बैंक एवं आवश्यक सेवाओं में व्यवधान उत्पन्न नहीं किया गया। जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी ने बताया कि इस सातवें वेतन आयोग में बहुत कम वेतन वृद्धि की सिफारिश की गई है जिसे राज्य सरकार ने आज तक लागू नहीं किया है। मौजूदा मंहगाई के हालात में राजस्थान में सातवां वेतन लागू होने के बाद भी कर्मचारियों के चमकदार कपडों में जेबें खाली रहेंगी ,क्योंकि छठे वेतन आयोग की विसंगतियां दूर नहीं हुई हैं तथा बचत बिल्कुल घट चुकी हैं। गौरतलब है कि लैब टैक्नीशियन को ग्रेड पे 4200, लैब सहायक को ग्रेड पे 3600, वरिष्ठ लैब टैक्नीशियन का ग्रेड पे 4800, तकनीकी सहायक का ग्रेड पे 5400, वरिष्ठ तकनीकी सहायक का ग्रेड पे 6000 किये जाने मुख्य तकनीकी अधिकारी का नया पद सृजित किये जाने, मैस एलाउंस 1200 रूपये दिये जाने, हार्ड डयूटी एलाउंस स्वीकृत किये जाने, विशेष वेतन 1000 रूपये किये जाने की मांग है। साथ ही लैबटैक्नीशियन का पदनाम लैब टेक्नोलोजिस्ट, लैब सहायक का पदनाम जूनियर लैब टेक्नोलोजिस्ट, वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन का पद नाम तकनीकी अधिकारी, तकनीकी सहायक का पद नाम वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, वरिष्ठ तकनीकी सहायक का पदनाम मुख्य तकनीकी अधिकारी किये जाकर पदनाम परिवर्तन किये जाने, पदोन्नति की पात्रता 5 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष किये जाने एवं पदोन्नति में सभी रिक्त पदों पर एक बार छूट दी जाकर सभी पदों को तुरन्त भरने व अन्य गैर वित्तीय मांगों को लेकर लैब टैक्नीशियन संवर्ग के कर्मचारी अगस्त माह में मांगें पूरी नहीं होने पर सितम्बर के प्रथम सप्ताह से अनिश्चितकालीन हडताल पर जाने को मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement