Kumaraswamy defers swearing-in ceremony, to take oath as Karnataka CM on May 23-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्नाटक : कांग्रेस-जेडीएस के बीच मंत्रीपद का बंटवारा, ये फॉर्मूला है तैयार

khaskhabar.com: रविवार, 20 मई 2018 6:35 PM (IST)
कर्नाटक : कांग्रेस-जेडीएस के बीच मंत्रीपद का बंटवारा, ये फॉर्मूला है तैयार
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत का सामना किये बगैर ही शनिवार को इस्तीफा देने की घोषणा कर दी और इस तरह कर्नाटक में तीन दिन पुरानी येदियुरप्पा सरकार गिर गई। इसके बाद जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एचडी कुमारस्वामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। पहले तो कुमारस्वामी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को होना था लेकिन राजीव गांधी की पुण्यतिथि होने के कारण इसे बुधवार तक टाल दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक की आगामी कुमारस्वामी सरकार में कुल 33 मंत्री शामिल हो सकते हैं। जिसमें जेडीएस के कोटे से 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के पाले से डिप्टी सीएम के अलावा 20 मंत्री भी सरकार में होंगे। सूत्रों ने बताया कि डिप्टी सीएम की रेस में कांग्रेस के जी परमेश्वरा सबसे आगे हैं। जी परमेश्वरा कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। कांग्रेस के ऑपरेशन विधायक बचाओ के सूत्रधार डीके शिवकुमार ऊर्जा मंत्री हो सकते हैं। वह पिछली सिद्धारमैय्या की सरकार में भी ऊर्जा मंत्री थे। बीजेपी की सरकार गिराने में शिवकुमार ने बड़ी भूमिका निभाई है। विधायकों को होटल में रोकने से लेकर दो बागियों को पार्टी के साथ लाने में उनका अहम योगदान रहा है। कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस ने 37 सीटें जीती है। दोनों दलों ने चुनाव के बाद बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए गठबंधन का फैसला किया। हालांकि येदुरप्पा को सरकार बनाने का मौका मिला। अब वह इस्तीफा दे चुके हैं। राज्यपाल अब कुमारस्वामी को बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला सकते हैं।
हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक डिप्टी सीएम के पद के लिए नाम तय नहीं हो पाया है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने इस पद के लिए दो उम्मीदवारों का नाम भी सुझाया है। कांग्रेस की ओर से जी परमेश्वर और मुनियाप्पास डिप्टी सीएम पद के दावेदार हैं। दोनों ही नेता दलित वर्ग से आते हैं जो कि साफ दर्शाता है कि कांग्रेस प्रदेश में अपना खोया मत फिर से हासिल करने के लिए दलित नेता पर दांव लगाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement