Advertisement
कोटा बैराज का एक गेट खोला, रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना

इस बीच कोटा बैराज का एक गेट शुक्रवार सुबह 7 बजे तीन फीट तक खोला गया। बैराज से करीब 3723 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बैराज की कुल भराव क्षमता 112.06 मिलियन क्यूबिक मीटर है, जबकि वर्तमान में इसमें 108.80 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी संग्रहित है।
इधर मानसून सीजन में पौधरोपण अभियान भी चलाया जा रहा है। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने गुरुवार को सुभाष नगर पार्क में कार्यकर्ताओं के साथ सिंदूर के पौधे लगाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सिंदूर का पौधा अब पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने स्थानीय लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील भी की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


