Kota occupies Ten Rankings in Amims result-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एम्स के नतीजों में दस रेंक पर कोटा का कब्जा

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 जून 2017 3:21 PM (IST)
एम्स के नतीजों में दस रेंक पर कोटा का कब्जा
कोटा। एम्स के नतीजों में टॉप 10रेंक पर कोटा का कब्जा रहा है और अब इन एतिहासिक नतीजों के बाद कोटा ने शिक्षा नगरी के रूप में एक बार फिर से खुद को साबित किया है। एम्स के नतीजों में कोटा से कोचिंग कर रही सूरत की निशिता पुरोहित ने पहली रेंक हांसिल की है। इसी तरह से दूसरी रेंक पर अर्चित गुप्ता, तीसरी पर तमोघना घोष, चोथी पर निपुण चंद्रा, पांचवीं पर हर्ष अग्रवाल, छठी पर रिश्वराज, सातवीं पर हर्षित आनंद, आठवीं पर रिंकु शर्मा, नौवीं पर अभिषेक और दसवी रेंक पर मनीष मुलचंदानी रहे हैं। कोटा ने इन नतीजों के बाद ख़ुद कोटा का ही रिकोर्ड ब्रेक किया है। एलन कोचिंग संस्थान से ही बीते साल एम्स टॉप 10 में 8 रेंक पर कोटा का कब्जा था और इस बार टॉप वन से लेकर टेन तक सभी 10 रेंक कोटा की रही है। एम्स के इन नतीजों के बाद कोटा में जमकर जश्न का माहौल हो गया और आतिशबाजी कर स्टूडेंटस ने खुशियां मनाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement