Advertisement
ज्ञान,नवाचार और संस्कार से ही बनेगा विकसित भारत@2047 : वासुदेव देवनानी

प्रशासनिक विज्ञान और अकादमिक सहयोग पर चर्चा करते हुए उन्होंने लोक प्रशासन को एक विज्ञान के रूप में स्वीकार करने, अंतर्विषयी दृष्टिकोण अपनाने तथा 'नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस' के साथ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
अंत में मुख्य अतिथि ने एमएनआईटी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए प्रतिभागियों से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ज्ञान को संस्कार से, विज्ञान को मूल्य से और तकनीक को मानवता से जोड़कर ही भारत विश्व नेतृत्व की दिशा में अग्रसर होगा।
महोत्सव के प्रथम दिन गुरुवार को राजस्थान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व सचिव पद्मश्री आशुतोष शर्मा, शासन सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग वी. सरवण कुमार, पूर्णेन्दु घोष, श्री पी.सी. त्रिवेदी तथा विप्रो के सचिव सहित अन्य विशेषज्ञों ने नीति की आवश्यकता पर बल देते हुए इसके निर्माण की प्रक्रिया पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में आमजन एवं बुद्धिजीवियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। इसी दिन डीएनए एक्सट्रैक्शन एवं हैंड्स-ऑन एक्टिविटी, पारंपरिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा प्रणाली पर की-नोट व्याख्यान, क्विज प्रतियोगिता तथा वायु गुणवत्ता पर विशेषज्ञ वार्ता एवं लाइव प्रदर्शन आयोजित किए गए। सायंकाल उच्च क्षमता वाले टेलीस्कोप के माध्यम से अंतरिक्ष अवलोकन (टेलीस्कोप शो) भी कराया गया।
समारोह में सचिव विज्ञान भारती मगेन्द्र शर्मा सहित विभागीय अधिकारीगण, विद्यार्थी, शिक्षक और आम नागरिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


