Advertisement
केएमवीएसटीडीसीएल घोटाला: पूर्व मंत्री बी नागेंद्र की 8.07 करोड़ की संपत्ति कुर्क

फंड घोटाले के संदर्भ में ईडी ने पहले कर्नाटक सहित कई राज्यों में तलाशी अभियान चलाया था और फिर बी नागेंद्र सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 9 सितंबर 2024 को 25 आरोपियों और संबंधित संस्थाओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने अभियोजन शिकायत दाखिल की, जिसमें बी नागेंद्र को भी आरोपी बनाया गया। पांच अक्टूबर 2024 को बेंगलुरु की अदालत ने इस शिकायत पर संज्ञान भी ले लिया।
इससे पहले, ईडी ने 26 अगस्त को एक अस्थायी कुर्की आदेश जारी कर अन्य आरोपियों की लगभग 4.94 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्तियों को अटैच किया था। जांच एजेंसी के अनुसार, बी नागेंद्र द्वारा कथित रूप से जुटाई गई अपराध से अर्जित कमाई का कुछ हिस्सा अब तक नहीं मिल पाया है। आशंका है कि यह रकम या तो पहले ही खर्च कर दी गई, या फिर उसे छिपा दिया गया, ताकि भविष्य की किसी कानूनी कार्रवाई के दौरान उस तक पहुंच न हो सके। इसी कारण ईडी ने बराबर मूल्य की संपत्तियों को कुर्क करने का कदम उठाया, ताकि आगे की कार्यवाही निर्धारित विधिक प्रक्रिया के अनुरूप चल सके और संपत्ति के नष्ट या गायब होने की स्थिति से बचा जा सके।
जांच एजेंसी ने यह स्पष्ट किया कि इस मामले में आगे की जांच अभी जारी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


