kishor bhajiawala total property can cross 2000 cr-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्या 2000 करोड का मालिक है ये भजियावाला ? आईटी अधिकारी भी दंग

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 12:55 PM (IST)
क्या 2000 करोड का मालिक है ये भजियावाला ? आईटी अधिकारी भी दंग
सूरत। सूरत में चाय-भजिया बेचने वाले किशोर भजियावाला की संपत्ति की जांच जारी है। आयकर विभाग के अधिकारी लगातार भजियावाला की संपत्ति खंगाल रहे है। रोजाना नए-नए खुलासे भी सामने आ रहे है। आयकर विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। शुरुआती जांच में आयकर विभाग ने भजियावाला की प्रॉपर्टी 250 करोड़ रुपये आंकी थी, लेकिन आयकर विभाग के अनुमान के मुताबिक ये आंकड़ा बढक़र 2000 करोड़ रुपए तक भी जा सकता है। चाय और भजिया बेचने से किशोर भजियावाला ने शुरूआत की थी और अब काले खजाने की जब पोल खुली तो सभी हैरान रह गए है। भजियावाला के 8 लॉकरों से बरामद दस्तावेजों और किलो के हिसाब से सोने-चांदी समेत बेशकीमती जेवरात मिलने के बाद यह आंकड़ा बढक़र 400 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा था। जांच में जो दस्तावेज बरामद हुए हैं उनके मुताबिक, सूरत, नवसारी, सापूतार, मुंबई, नासिक और पुणे जैसे कई और शहरों में किशोर की प्रॉपर्टी मिली है । जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि भजियावाला ज्यादातर बिल्डरों को ब्याज पर पैसे देता था और गारंटी में बिल्डर की प्रॉपर्टी को खुद के नाम करवा लेता था।
प्रॉपर्टी के दस्तावेज सिर्फ भजियावाला के नाम पर ही नहीं हैं, बल्कि उसकी पत्नी, 2 बेटों और बेटी के नाम पर भी प्रॉपर्टी के तमाम कागजात मिले हैं।

[@ नोटबंदी से भक्ति पर भी पड़ा असर, कैशलेस हो रहे मंदिर]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement