Kisan Mahapanchayat at Kurukshetra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुरुक्षेत्र में किसान महापंचायत कल

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 6:16 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में किसान महापंचायत कल
गोहाना। गोहाना पहुचे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरुनाम सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा की कल कुरुक्षेत्र में किसानों की महापंचायत होगी जिसमे पूरे प्रदेश के किसानो के साथ साथ किसानों की छह संगठन एक साथ कुरुक्षेत्र में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई करने का ऐलान करेगे। इस दोरान गुरुनाम सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को एकजुट होने की जरुरत है। सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी नीति अपनाए हुए हैं। सता में आने से पहले किसानों को लागत से 50 प्रतिशत अधिक मुनाफा देने का दावा करती थी मगर फसल बीमा योजना लागू करके प्रति एकड़ 1000 रुपये किसानों के खाते से बिना बताये काटे जा रहे हैं।गुरुनाम सिंह ने कहा कि आज किसानों पर इतना कर्ज है कि वे अपनी अगली फसल की बिजाई के लिए आढ़तियों से मोटे ब्याज पर पैसे उठाकर बिजाई कर रहे हैं। जबकि गत साल केन्द्र और राज्य की सरकारों ने पूंजीपतियों के एक लाख 14 हजार करोड़ के कर्जे माफ कर दिये फिर किसान को कर्जा मुक्त करने में सरकार को परेशानी क्या है। 15 अगस्त को स्वयं देश के प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगना करने का दावा किया था। मगर दावों के विपरीत जाकर काम किया जा रहा है। वर्तमान समय में मनरेगा से भी कम कृषि का बजट जारी किया गया है। हाल ही में सरकार ने एक पत्र जारी करके धान की खरीद पर भी कई तरह की शर्ते लगा थी जिससे किसानों को अपनी ही फसल बेचने में परेशानी हो रही है। इतना ही धान खरीदने की तारीख भी निर्धारित कर दी जबकि मंडी में फसल आते ही खरीद शुरु कर देनी चाहिए। इसलिए इन तमाम मुदों को लेकर कुरुक्षेत्र में कल सरकार के खिलाफ एक पंचायत कर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement