Kiosks once built for self-employment are now demolished for development-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कभी स्वरोजगार के लिए बनाए गए कियोस्क अब विकास के लिए टूटे

khaskhabar.com: शनिवार, 26 जुलाई 2025 7:42 PM (IST)
कभी स्वरोजगार के लिए बनाए गए कियोस्क अब विकास के लिए टूटे
मालपुरा। राज्य की पूर्व सरकार द्वारा गरीबो को स्वरोजगार के लिए निर्मित कर दिए गए कियोस्क अब विकास के नाम पर तोड़ दिए गए जहाँ करीब एक दर्जन से ज्यादा परिवारों के प्रतिनिधि रोजगार कर रहे थे। इससे पहले नया बस स्टैंड बनाने के रास्ते मे आड़े आ रहे इसी प्रकार के करीब 30 से अधिक कियोस्को को हटाया गया था। शनिवार को सुबह से ही नगर पालिका के वाहन ओर कर्मचारियों द्वारा पीडब्लूडी कार्यालय के बाहर स्थित तमाम कियोस्को तोड़ कर जमीन की सफाई कर दी गई। इस दौरान वे गरीब भी सूचना मिलने पर यहां पहुचे जो बीते कई वर्षों से इन कियोस्को मे रोजगार कर अपने परिवार का पोषण करते थे । कभी परिवार का आधार बने कियोस्क के अस्तित्व मिटने पर उन गरीबो की आंखे छलक गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement