Khwaja Moinuddin Chishti Garib Nawaz presented Rahul Gandhi bedsheet in Ajmer Sharif-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज अजमेर शरीफ में पेश की राहुल गांधी की चादर

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 जनवरी 2024 11:21 PM (IST)
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज अजमेर शरीफ में पेश की राहुल गांधी की चादर
जोधपुर। मंगलवार को राहुल गांधी द्वारा भेजी गई ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज अजमेर शरीफ उर्स में अकीदत के साथ चादर पेश की गई। आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर जिला ईकाई के अध्यक्ष हाजी सैयद आरिफ अली ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भेजी गई चादर इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस के विशिष्ट पदाधिकारीगण, सदस्यों ने शिरकत कर पेश की। सोसायटी के संगठन सहसचिव मशुरुर ख़ान ने बताया कि आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर जिला इकाई कि तरफ से कांग्रेस राजस्थान कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष अल्पसंख्यक हाजी इंतेखाब आलम ने आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर जिला ईकाई कि जानिब से चादर व 76 किलो गुलाब व चमेली की फूल माला पेश की। दरगाह के ख़ादिम सय्यद अशफान चिश्ती व सय्यद सलमान चिश्ती ने अकीदत से चादर फूल माला पेशकश की। इस दौरान देश दुनिया भारत में शान्ति, अमन, चैन के लिए दुआ मांगी गई। ख्वाजा गरीब नवाज की अजमेर कि बारगाह में हाजी सैयद आरिफ अली, मशहूर खान, इंतेखाब आलम, सय्यद ज़ुबैर अली हाजी अब्दुल मन्नान, आमिर अंसारी, गुलाम सफदर, हबीबुर्रहमान, मोहम्मद युनूस खान ने अकीदत के साथ चादर फूल माला पेश की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement