Advertisement
खट्टर सरकार ने 2 साल में विज्ञापनों में 1 अरब 90 करोड़ रूपए खर्च किए

चौहान का कहना है कि अगर राज्य सरकार द्वारा पिछले दो सालों में जन हितेषी काम करवाये गये हैं तो फिर प्रचार पर इतनी बड़ी राशि खर्च करने की जरूरत ही नहीं थी। लगभग 2 अरब रूपए राज्य सरकार ने विज्ञापनों पर ही खर्च कर दिये। इतने पैसे से तो लड़कियों के अनेकों स्कूलों को अपग्रेड किया जा सकता था। इन स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकती थी। शहरों और कस्बों में महिलाओं के लिए सैंकड़ों सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जा सकता है।
6 बिन्दुओं पर विभाग से मांगी गई थी जानकारी :-
1. राज्य सरकार द्वारा 20 अक्तूबर, 2014 से 4 जनवरी, 2017 तक की अवधि में राज्य सरकार द्वारा कुल कितने रुपये के विज्ञापन जारी किए गए? बताया जाए।
2. उपरोक्त अवधि में इलैक्ट्रानिक मीडिया एवं प्रिंट मीटिया को कुल कितने रुपये के विज्ञापन जारी किये गये, माहवार विवरण दिया जाए।
3. दीवार लेखन और फ्लैक्स आदि पर उपरोक्त अवधि में कुल कितना खर्च किया गया? कुल खर्च का विवरण दिया जाए।
क)यह खर्च राज्य सरकार के किस विभाग द्वारा किया गया? विवरण दिया जाए।
ख)यदि इस काम में आऊटसोर्सिंग एजेंसी की मदद ली गई है तो एजेंसी/एजेंसियों का नाम एवं किये गये कुल भुगतान का विवरण दिया जाए।
4. राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के विज्ञापन लोक सम्पर्क विभाग, हरियाणा द्वारा जारी किये जाते हैं या विभाग द्वारा? विवरण दिया जाए।
5. कुल कितने रुपये के विज्ञापन राज्य सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों/विभागों द्वारा स्वतंत्र रूप से जारी किए गए?
6. मंत्रालय/विभाग सीधे विज्ञापन जारी कर सकते हैं या नहीं? इस सम्बन्ध में नियमों की प्रति दी जाए।
क)मंत्रालय/विभाग द्वारा जो विज्ञापन सीधे जारी किए जाते हैं वे किस नियम के तहत जारी किये जाते हैं या हर मंत्रालय/विभाग के अपने नियम हैं, विवरण दिया जाए।
बिना प्रचार के योजनाओं की जानकारी नहीं मिलती
वही भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन का कहना हैं कि प्रदेश सरकार द्वारा विज्ञापनों पर खर्च किए लगभग 150 करोड़ रूपए पर जवाब देते हुए कहा कि बिना विज्ञापनों के सरकार की योजनाएं जनता तक नही पहुंच सकती, ओर सरकारों की अपेक्षा प्रदेश की भाजपा सरकार ने बहुत कम खर्च किया है।वही दिल्ली सरकार के मुकाबले हमारा बजट बहुत कम है
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रोहतक
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


