फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र से विधायक पंडित टेकचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की पृथला क्षेत्र पर विशेष मेहरबानी है। खट्टर ने इस क्षेत्र के विकास के लिए अपने खजाने के दरवाजे पूरी तरह से खोल दिए हैं। जिसके चलते इलाके का तीव्र गति से विकास हो रहा है। जिसकी फरीदाबाद और पलवल सहित पूरे प्रदेश में चर्चा जोरों पर हैै। शर्मा पन्हेड़ा कलां गांव में करीब 14 लाख रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। शर्मा ने गांव के दूसरे मोहल्ले में भी सामुदायिक केंद्र बनवाने और विकास के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान गांव की मौजिज सरदारी ने विधायक टेकचंद शर्मा का सम्मान कर उनका आभार जताया। इसके बाद विधायक टेकचंद शर्मा ने अलावलपुर गांव में पंचायत की ओर से बनी व्यायामशाला और नंगला भीखू गांव में साढ़े सात लाख की लागत से बनी वाल्मिकी चौपाल का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर डॉ. तेजपाल शर्मा, अशोक शर्मा सहराला, हरीश चौहान श्रम पंचायती राज फरीदाबाद, महावीर, श्रम पंचायती राज पलवल, मनोज सरपंच पन्हैडा कलां, भूपेन्दर हुड्डा चेयरमैन, विनोद शर्मा उप चेयरमैन, मनोज सरपंच पन्हैड़ा खुर्द, धर्मवीर शर्मा सरपंच, जगदीश चेयरमैन, विनोद सरपंच, राधारमन बोहरे, लेखी शर्मा, राजू शर्मा, सतवीर सरपंच, राजेश नरियाला, मास्टर हरे राम, राजेश सरपंच, लीलूराम सरपंच, ओमवीर सरपंच, भीम सिंह ब्लॉक सदस्य, पं. राम प्रसाद, खेमचन्द शर्मा, सुरेश शर्मा, रामसिंह बघेल, मोहरराम, चतर सिंह सरपंच, विक्रम सिंह सरपंच, युथ काॅडिर्नेटर उमेश शर्मा, धन सिंह नम्बरदार, गिर्राज नम्बरदार, लक्ष्मण सिंह, खेमसिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।