जयललिता के बाद वह मुख्यमंत्री बनें रहेंगे,
लेकिन
पार्टी का नेतृत्व उनके हाथ में नहीं होगा। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी की कमान
जयललिता की खास सलाहकार के तौर पर रहीं शशिकला संभाल सकती हैं। जयललिता की जिंदगी
में भी उनके अलावा सरकार और पार्टी में अगर किसी की धमक थी, तो वह शशिकला की
ही थी। इस बुनियाद पर पार्टी के अंदर उनके वफादारों की बड़ी तादाद है।
पनीरसेल्वम भी उन्हीं वफादारों में एक हैं। अगर
दो बार उन्हें मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला, तो उसमें शशिकला
की `कृपा` की अहम भूमिका थी। एक संभावना यह भी देखी जा
रही है कि पार्टी की कमान वह अपने किसी विश्वासपात्र को सौंप दें और रिमोट कंट्रोल
अपने हाथ में रखें। यानी कुल मिलाकर जो पहली स्थिति बन रही है, वह
यही है कि पार्टी पर कंट्रोल शशिकला का ही होगा।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे