Khas Khabar.com : Top Headlines Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मार्च 2023 11:59 PM (IST)
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
हंगामे के कारण मंगलवार को भी लोकसभा,राज्यसभा में नहीं हो पाया कामकाज,कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित नई दिल्ली।अडाणी मसले पर जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण मंगलवार को भी लोक सभा में सुचारु ढंग से कोई कामकाज नहीं हो पाया। हंगामे के कारण लोक सभा की कार्यवाही को पहले दोपहर 2 बजे तक और फिर दिन भर के लिए स्थगित करना पड़ा। दोपहर बाद 2 बजे दोबारा लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही काले कपड़े पहने कांग्रेस सांसदों ने वेल में आकर अडानी मसले पर जेपीसी के गठन की मांग को लेकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। कांग्रेस सांसद लगातार वेल में प्ले कार्ड भी लहरा रहे थे और साथ ही अध्यक्ष के आसन पर बैठी पीठासीन सभापति रमा देवी को काले कपड़े भी दिखा रहे थे।

2/10
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement