बाड़मेर। प्रदेश के किसानों को राहत देते हुए खरीफ 2016 के अल्पकालीन फसली सहकारी ऋणों की वसूली अवधि 31 मार्च सेे 30 जून अथवा खरीफ ऋण लेने की तिथि से एक वर्ष, जो भी पहले हो, तक बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। काश्तकारों को लाभान्वित करने के लिए सहकारी बैंकों से फसली ऋण प्राप्त करने वाले किसानों के ऋण वसूली की तिथि बढ़ाने का निर्णय किया है, ताकि वे शून्य प्रतिशत ब्याज सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकें।