khap decision change the face of society-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दादी को लेकर नरम हुई खाप पंचायत, फैसला बदलेगा तस्वीर

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 2:18 PM (IST)
दादी को लेकर नरम हुई खाप पंचायत, फैसला बदलेगा तस्वीर
जींद। सर्व जातीय खेड़ा खाप का फैसला कुछ सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने में मददगार होगा। खाप ने फैसला लिया है कि दादी के गोत्र में भी विवाह संबंध हो सकेंगे। इसके अलावा खाप के गांवों में डीजे, मृत्यु भोज पर प्रतिबंध, निधन के बाद सीमित संख्या में ही रिश्तेदारों को बुलाने, गांवों में पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण अभियान चलाने सहित कई फैसले लिए गए। बैठक में सतबीर पहलवान बरसोला ने कहा कि अब से पहले जो रिश्ते होते थे उसमें मां, बाप, दादी का गोत्र छोड़ दिया जाता था। अब भविष्य में रिश्तों में दादी का गोत्र आड़े नहीं आएगा। इस तरह के फैसले दूसरी खापों में हो चुके हैं, ताकि रिश्ते हो सकें। रिश्ते वैसे ही कम हो रहे हैं, इसमें दादी का गोत्र बाधा न बने, इसलिए यह फैसला किया गया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement