Khan amend the policy, e-tendering of new mines, farmers received relief-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खान नीति में संशोधन, नए खानों का आवंटन होगा ई-टेंडरिंग से, किसानों को भी मिली राहत

khaskhabar.com: सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 9:40 PM (IST)
खान नीति में संशोधन, नए खानों का आवंटन होगा ई-टेंडरिंग से, किसानों को भी मिली राहत
जयपुर । वसुंधरा कैबिनेट ने खान नीति-2015 में संशोधन करते हुए प्रदेश के किसानों को राहत दी है। अब खनन कार्य के लिए किसी भी किसान की भूमि की नीलामी उसकी सहमति से ही होगी। साथ ही अब प्रदेश की सभी खानों की नीलामी की ई-टेंडरिंग के जरिये होगी। कैबिनेट की बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि अब जनजाति क्षेत्र में जनजाति व्यक्तियों के एक तिहाई क्षेत्र आरक्षित होगा। वहीं खान मंत्री सुरेंद्र पाल टीटी ने बताया कि अब नए खनन के पट्‌टे 50 वर्ष की अवधि के लिए दिए जाएंगे, साथ ही जो पहले से 50 और 30 साल की अवधि के पट्‌टे है, उसकी समाप्ति वर्ष 2025 में स्वत ही हो जाएगी। वहीं खानों का हस्तांरण की अवधि का दो वर्ष घटाकर एक वर्ष किया गया है।

[# इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement