Kevala Dev began National Park Stork count-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केवला देव राष्ट्रीय उद्यान में शुरू हुई सारस गणना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 मार्च 2017 4:38 PM (IST)
केवला देव राष्ट्रीय उद्यान में शुरू हुई सारस गणना
भरतपुर। केवलादेव नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी की ओर से वन विभाग एवं जिले की विभिन्न संस्थाओं, शोधकर्ताओं एवं प्रकृति प्रेमियों के सहयोग से 35वीं सारस गणना शुक्रवार को प्रारम्भ हुई। सारस गणना के लिए दिए गए प्रशिक्षण सत्र में 35वीं सारस गणना को नेशनल पार्क एवं उत्तर प्रदेश से सटे हुए क्षेत्रों के कुल 17 जोन में विभाजित किया गया है। तथ्यात्मक आंकडे प्राप्त करने के लिए सभी जोन के मुख्य गणनाकर्ता एवं दस सहायक गणनाकर्ताओं की नियुक्ति एवं प्रशिक्षणार्थियों के पूर्ण अनुभव को प्राथमिकता देते हुए इस सत्र की गणना में विशेष रूप से पालना सुनिश्चित कर गणना की गई। इस अवसर पर सालिम अली व्याख्यान केन्द्र में होने वाली सारस गणना का शुभारम्भ एवं पांचना बांध पानी के अभाव में जिले एवं राष्ट्रीय उद्यान का अस्तित्व खतरे में परिचर्चा पूर्व सांसद पंडित रामकिशन के मुख्य आतिथ्य में हुई। सारस गणना में भरतपुर के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक.... ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement