Kerala youth who joined IS killed in Afghanistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केरल से फरार होकर ISIS में शामिल होने गए युवक की मौत, टेलिग्राम से हुआ खुलासा

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 अगस्त 2017 11:58 AM (IST)
केरल से फरार होकर ISIS में शामिल होने गए युवक की मौत, टेलिग्राम से हुआ खुलासा
तिरुवनंतपुरम। केरल से भागकर आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने गए 22 युवकों में से एक की मौत होने का दावा किजा रहा है। मारे गए युवक का नाम मोहम्मद मारवान बताया जा रहा है। दरअसल मोहम्मद मारवान के परिजनों को एक टेलीग्राम मैसेज मिला है। इस टेलिग्राम मैसेज में दावा किया गया है कि मारवान को मार दिया गया है। यह टेलिग्राम मारवान के सह-आरोपी मोहम्मद अशफाक ने भेजा है। हांलांकि अशफाक ने टेलिग्राम में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि मारवान की मौत कैसे और कहां हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार शाम को मारवान के पिता को यह टेलिग्राम संदेश मिला। इसमें लिखा था कि मारवान इस्लाम के लिए शहीद हो गया है। ज्ञातव्य है कि अशफाक ने 30 जुलाई को अपने परिजनो को एक ऑडियो क्लिप भेजी थी। इस ऑडियो क्लिप में अशफाक ने आईएसआईएस और उनकी लडाई का जिक्र किया था। साथ ही ऑडियो क्लिप में अशफाक ने यह भी बताया था कि सीरिया और अफगानिस्तान में उनकी स्थिति बहुत खराब है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement