Kerala NGO will be honored with UNESCO Education Award-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केरल के NGOको मिलेगा यूनेस्को सम्मान

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 2:56 PM (IST)
केरल के NGOको मिलेगा यूनेस्को सम्मान
नई दिल्ली। एक तरफ यूनेस्को की रिपोर्ट में यह सामने आया है कि भारत साक्षरता अभियान के लक्ष्यों में करीब 20 साल पिछड़ गया है तो दूसरी तरफ उसी यूनेस्को से ही भारत के लिए एक अच्छी खबर भी आई है। केरल के एक एनजीओ को इस साल यूनेस्को का कन्फ्युशियस प्राइज ऑफ़ लिट्रेसी देने का ऐलान किया गया है। ये सम्मान इस एनजीओ को पेरिस में एक कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। केरल के मलप्पुरम स्थित जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) को बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में उसके अप्रतिम योदगान के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है। बता दें कि यह एनजीओ बच्चों के लिए पूर्ण शिक्षा के अलावा कई कौशल विकास कार्यक्रम (स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम) भी चलाता है। एनजीओ के सभी कार्यक्रम ग्रामीण इलाकों में चलाए जाते हैं। एनजीओ इस बात का ख्याल भी रखता है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले बच्चों की आजीविका भी चलती रहे और उनकी पढ़ाई में भी कोई बाधा नहीं आए।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement